स्टाफ की कमी, 10 डॉक्टर की जगह 3 के भरोसे चल रहा अस्पताल 

जबलपुर। शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा में गुरुवार सुबह 10:30 देखा गया की मरीज डॉक्टर के लिए भटक रहे हैं। एक महिला डॉक्टर से इलाज करवाने लंबी लाइन लगी हुई है, बाकी के स्टाफ रूम में या तो ताला लगा हुआ है या डॉक्टर मौजूद नहीं है। इस संबंध में अस्पताल प्रभारी डॉ सुनील लटियार से पूछा गया की 10:30 बज गए डॉक्टर नहीं पहुंचे हैं तो उन्होंने बताया कि सिहोरा के डॉक्टरों का ट्रांसफर हो चुका है। यहां पर पदस्थ डॉक्टर अपनी ड्यूटी में है। देखा जाए तो सिहोरा में 10 डॉक्टरों का स्टाफ होना चाहिए लेकिन सभी मिलकर तीन डॉक्टर ही हैं जो ड्यूटी बदल बदल कर आते हैं। किसी की रात में रहती है किसी की दिल में रहती है। इस प्रकार सिहोरा के शासकीय सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते मरीज सुबह से इलाज के लिए लंबी कतार में खड़े हो जाते हैं या तो भटकते रहते हैं।

Next Post

सिंगरौली खनन घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जाए-कांग्रेस 

Thu Jul 9 , 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार पर सिंगरौली में कोयला खनन के लिए बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है. पार्टी का कहना है कि अडाणी समूह की कंपनी स्ट्रैटाटेक मिनरल रिसोर्सेज प्रा. लि. को धिरौली कोयला ब्लॉक की मंजूरी दिलाने के लिए फर्जी ग्राम सभा कराई […]

You May Like