जीआरपी लाइन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 250 से अधिक लोगों की जांच

इंदौर:रेलवे यात्रियों की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य संरक्षण को लेकर शासकीय रेल पुलिस ने एक और सराहनीय पहल की. जीआरपी पुलिस लाइन हब्सी, बिचौली रोड इंदौर में गुरुवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया.यह शिविर पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर पद्म विलोचन शुक्ल के आदेशानुसार और उप पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर ज्योति शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ.

शिविर में 106 पुलिस कर्मियों और 146 परिजनों सहित 252 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया. शिविर के दौरान एचबीए1सी और आरबीएस सहित आवश्यक रक्त जांचें निःशुल्क की गईं. जांच में कई पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को पहली बार डायबिटीज और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों की जानकारी मिली, जिससे समय रहते उपचार संभव हो सकेगा.

बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अश्विनी परचानी ने स्वास्थ्य परीक्षण कर संतुलित दिनचर्या, नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी. वहीं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कविता गुप्ता ने 109 महिलाओं का परीक्षण कर अनियमित मासिक धर्म और मोटापे जैसी समस्याओं पर जागरूक किया. शिविर में डायटिशियन द्वारा 250 से अधिक पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को व्यक्तिगत आहार और जीवनशैली परामर्श दिया.

Next Post

टिकट लेकर यात्रा का संदेश, ‘मेरा टिकट–मेरी शान’ अभियान शुरू

Fri Jan 30 , 2026
इंदौर: रेल यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की आदत को बढ़ावा देने और जिम्मेदार नागरिक होने का संदेश देने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने “मेरा टिकट, मेरी शान विकसित भारत के लिए मेरा योगदान” यात्री जागरूकता अभियान की शुरुआत की है. यह अभियान 29 जनवरी […]

You May Like