चंद्रबाबू ने दिल्ली चुनाव में जीत के लिए भाजपा को दी बधाई

विजयवाड़ा 08 फरवरी (वार्ता) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व को बधाई दी।

श्री नायडू ने यहां अपने बयान में राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की सेवा करने के लिए ऐतिहासिक जनादेश हासिल करने पर भाजपा को बधाई दी। उन्होंने कहा “दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की प्रगतिशील नीतियों की जोरदार पुष्टि करते हैं। दिल्ली और इससे पहले हरियाणा और महाराष्ट्र में भी यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के प्रति उनकी निष्ठा में लोगों के निरंतर भरोसे और विश्वास को दर्शाती है।”

उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि यह जनादेश हमारी राष्ट्रीय राजधानी के लिए विकास और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत करेगा।”

Next Post

गजा की गेंदबाजी से साैराष्ट्र 216 पर ढेर

Sat Feb 8 , 2025
राजकोट, 08 फरवरी (वार्ता) चिंतन गजा (48 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी की मदद से गुजरात ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच के पहले दिन शनिवार को यहां सौराष्ट्र की पहली पारी को 216 रन पर समेट दिया। दिन का खेल खत्म होने तक गुजरात ने अपनी […]

You May Like