गजा की गेंदबाजी से साैराष्ट्र 216 पर ढेर

राजकोट, 08 फरवरी (वार्ता) चिंतन गजा (48 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी की मदद से गुजरात ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच के पहले दिन शनिवार को यहां सौराष्ट्र की पहली पारी को 216 रन पर समेट दिया।

दिन का खेल खत्म होने तक गुजरात ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिये थे। प्रियांक पंचाल 11 और आर्या देसाई दस रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

सौराष्ट्र की ओर से चिराग जानी (69) और चेतेश्वर पुजारा (26) ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभायी मगर सिद्धार्थ देसाई (35 रन पर दो विकेट) ने पुजारा को चलता कर सौराष्ट्र को करारा झटका दिया जिसके बाद उनके बल्लेबाजों क्रीज पर पैर जमाने में असफल रहे और पवेलियन लौटने की जल्दी में दिखायी दिये। जानी ने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का जड़ा। अर्पित वसावड़ा (39 नाबाद) ने एक छोर संभाले रखा मगर दूसरे छोर पर बल्लेबाजों ने उनका साथ नहीं दिया।

 

Next Post

देश को धूर्तता - मूर्खता की राजनीति से बचाना जरूरी : मोदी

Sat Feb 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी(आप) को अर्बन नक्सली सोच पर आधारित पार्टी करार दिया है और देश को इनसे बचने के लिए एक लाख युवाओं से राजनीति में आने का आह्वान करते हुए कहा है कि यदि वे राजनीति में नहीं […]

You May Like