पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 1 की मौत

उज्जैन। वन विभाग की डबरी से पत्थरों की ट्रैक्टर ट्राली भरकर ग्राम नागपुर की ओर जा रही थी। चालक की लापरवाही से हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मजदूर की दबाने पर मौत हो गई। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि नागपुर में रहने वाला गणेश पिता खेमा जी बंजारा 35 साल मजदूरी करता था। रविवार देर शाम वन विभाग की डबरी से ट्रैक्टर ट्राली में पत्थर भरकर चालक के साथ गांव की ओर जा रहा था अचानक रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और पलटी खा गई। ट्राली में बैठा गणेश पत्थर के बीच दब गया। ग्रामीणों की मदद से गणेश को बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना देकर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले में चालक के खिलाफ लापरवाही का प्रकरण दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।

Next Post

हरित विमान ईंधन के लिए डीजीसीए तैयार कर रहा है अपना रोडमैप

Mon Sep 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) हरित विमान ईंधन को अपनाने की तैयारी के लिए अपना रोड मैप विकसित कर रहा है जो स्थानीय जरूरतों के हिसाब से होगा। डीजीसीए के संयुक्त महानिदेशक मनीष कुमार ने यहां सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा कि वैश्विक स्तर पर […]

You May Like