जबलपुर: संजीवनी नगर और कुंडम थाना क्षेत्र में चोरों ने दो सूने घरों में धावा बोलते हुए जेवरात, नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि अक्षय सोनी 28 वर्ष निवासी उन्नति नगर परसवाडा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सात जून को सुबह परिवार समेत घर में ताला लगाकर परिवार को लेकर मथुरा वृन्दावन चला गया था।
13 जून की शाम वापिस लौटा तो घर का ताला टूटा मिला। जेवरात, नगदी गायब थे। इसी प्रकार कुंडम थाने में कैलाश चौधरी 68 वर्ष निवासी ग्राम पडरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि परिवार सहित अपने रिश्तेदारी में ग्राम छपरा शादी में गये थे तभी चोर घर का ताला तोडक़र नगदी और जेवर चुरा कर ले गए।
