नोएडा, 27 जून (वार्ता) होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने शनिवार को यहां सेक्टर-10 में अपने नये होंडा बिगविंग शोरूम के उद्घाटन की घोषणा की। इस नये डीलरशिप के साथ कंपनी ने इस क्षेत्र में अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज की उपलब्धता को और मजबूत किया है।
होंडा बिगविंग सेक्टर-10 को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि यह कंपनी की मिड-साइज़ और प्रीमियम मोटरसाइकिलों (750 सीसी तक) में रुचि रखने वाले ग्राहकों को एक समर्पित और आकर्षक अनुभव प्रदान करे।
यहां ग्राहकों को विशेषज्ञ उत्पाद परामर्श, सही एक्सेसरीज़ की उपलब्धता तथा व्यापक बिक्री-बाद सेवाओं सहित संपूर्ण ग्राहक सहायता प्रदान की जायेगी। प्रशिक्षित पेशेवरों की टीम ग्राहकों को पूरी सहायता प्रदान करेगी। इसमें सही मोटरसाइकिल के चयन और खरीद से लेकर एक्सेसरीज़ तथा नियमित सर्विस सपोर्ट तक सभी सेवाएं शामिल होंगी। एचएमएसआई जापान में 1948 में स्थापित होंडा मोटर कंपनी की सहायक इकाई है।

