
ग्वालियर। गोल पहाड़िया के समीप स्थित मेहराब साहब की तलैया में डूबे 24 वर्षीय युवक पंकज सूर्यवंशी का शव बचाव दल ने बरामद कर लिया है। गत 6 अगस्त को मेहराब साहब की तलैया में नहाते समय पंकज के डूबने की घटना हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ टीम के गोताखोरों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बचाव दल को पंकज का शव मिल गया है। पोस्टमार्टम के बाद पंकज का शव उनके पिता रामअवतार को सौंप दिया गया।
मृतक के वारिस को राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
