युवक पर चाकू से हमला

जबलपुर: गोहलपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए रूपए न देने पर बदमाश ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक योगेश प्रधान 23 वर्ष निवासी पंजाब बैंक कलोनी गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कृषि उपज मंडी के पास अंडा बेचने का काम करता है बीती रात कृषि उपज मंडी से दमोहनाका चाय पीने जा रहा था.

जैसे ही बड़ा पीपल दुर्गा मंदिर के पास पहुॅचा वहां पर तीन अज्ञात लडक़े मिले जो उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की। एक ने चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी।

Next Post

दतिया में चोरी के शक में युवक को पकड़ा और पुलिस को सौंपा, थाने में संदिग्ध में मौत

Sun Jun 15 , 2025
दतिया: शहर के आनंद टॉकीज क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय रंजीत रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस थाने में मौत हो गई। चोरी के संदेह में कुछ लोगों ने उसे रामजी वाटिका के पास से पकड़ा और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। थाने में कुछ ही देर में उसकी […]

You May Like