दतिया में चोरी के शक में युवक को पकड़ा और पुलिस को सौंपा, थाने में संदिग्ध में मौत

दतिया: शहर के आनंद टॉकीज क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय रंजीत रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस थाने में मौत हो गई। चोरी के संदेह में कुछ लोगों ने उसे रामजी वाटिका के पास से पकड़ा और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। थाने में कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा के मुताबिक, निखिल अहिरवार नाम के युवक ने रंजीत को चोरी के शक में पकड़ा था। उसे पुलिस को सुपुर्द किया गया। पूछताछ के दौरान रंजीत को घबराहट और बेचैनी होने लगी। करीब 10-15 मिनट में उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन 20-25 मिनट में ही उसकी मौत हो गई।पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण अत्यधिक शराब सेवन और हीट स्ट्रोक सामने आया है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Next Post

जहर सेवन करने से युवक और महिला की मौत

Sun Jun 15 , 2025
छिंदवाड़ा: कोतवाली थाना क्षेत्र के तारा कालोनी के रहने वाले युवक ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। मर्ग कायम कर पुलिस ने मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा कि अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन किया है। जानकारी अनुसार कैलाश पिता परसूराम मरकाम उम्र 55 साल […]

You May Like

Play sound