इंदौर:ऑपरेशन नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के तहत विजय नगर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 286 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. आरोपी से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह मादक पदार्थ कहां से लाता था और किन लोगों तक पहुंचाता था.
19 जुलाई को ऑपरेशन क्लीन के दौरान जीआरएस इंस्टीट्यूट, विजय नगर क्षेत्र में पुलिस टीम को एक युवक सुजुकी एक्सेस वाहन के साथ संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया.
पुलिस को देखकर उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद पूछताछ और तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान उसके पिट्ठू बैग से गांजा मिला, जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है. प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़ी जानकारी मिली है. अब पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सप्लाई नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है.
पूछताछ की जा रही है
आरोपी से पूछताछ में मादक पदार्थ की सप्लाई के स्रोत और उससे जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
थाना प्रभारी विजय नगर, चंद्रकांत पटेल
