भोपाल: राजधानी भोपाल में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया।
रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी विशेष रौनक देखने को मिल रही है। विभिन्न स्थानों पर राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है। घरों में पूजा-अर्चना के बाद बहनें भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांध रही हैं। पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह है।
