जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत घाना में रहने वाली एक ब्यूटी संचालिका को प्रेम जाल में फंसाने के बाद युवक अस्मत लूटता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वे वादे से मुकर गया। पुलिस ने बताया कि घाना निवासी 27 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। सन् 2016 मेें उसकी दोस्ती क्षेत्र में ही रहने वालेे शेखर शर्मा से हुई थी।
इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी थीइसके बाद युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। बीते दस सालों से वे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब जब उसने शादी का दबाव बनाया तो वे अपने वादे से मुकर गया। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस रिपोर्ट पर आरोपी शेखर शर्मा 36 वर्ष के खिलाफ दुष्कर्म की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
