शराबी वाहन चालकों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 12 वाहन जब्त

सिंगरौली: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस सिंगरौली ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। 21-22 जून 2026 की मध्यरात्रि में शहर के माजन मोड़, निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा एवं पुराने ट्रैफिक तिराहे पर औचक चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

अलग-अलग टीमों द्वारा चलाए गए इस अभियान के दौरान करीब 120 वाहनों की जांच की गई। वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि शराब अथवा अन्य मादक पदार्थों के सेवन के बाद वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह स्वयं और अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।चेकिंग के दौरान 12 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। सभी वाहनों को जब्त कर नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरणों के निराकरण के दौरान माननीय न्यायालय द्वारा संबंधित चालकों पर कुल 1 लाख 5 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

यातायात पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 से लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियानों का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है, जिससे विगत वर्षों की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। वहीं न्यायालय के आदेशानुसार दोषी पाए गए सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस छह माह के लिए निलंबित कराए जाने हेतु प्रस्ताव संबंधित जिला परिवहन कार्यालय को भेजा जाएगा।

Next Post

मंडी टेक्स बढ़ाए जाने के विरोध में एक दिवसीय बंद,व्यापारियों ने मंडी सचिव को सौंपा ज्ञापन

Mon Jun 22 , 2026
पानसेमल:मध्य प्रदेश शासन द्वारा मंडी में अनाज पर लगने वाले टेक्स को बढ़ाए जाने पर एक दिवसीय बंद रखकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने की जानकारी दी हे।व्यापारी संघ पानसेमल अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल ने जानकारी दी कि पूर्व में अनाज पर मंडी टेक्स 1% प्रतिशत था जिसके बाद शासन द्वारा उसे […]

You May Like