पानसेमल:मध्य प्रदेश शासन द्वारा मंडी में अनाज पर लगने वाले टेक्स को बढ़ाए जाने पर एक दिवसीय बंद रखकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने की जानकारी दी हे।व्यापारी संघ पानसेमल अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल ने जानकारी दी कि पूर्व में अनाज पर मंडी टेक्स 1% प्रतिशत था जिसके बाद शासन द्वारा उसे बढ़ाकर 1.5% कर दिया गया है जिससे की व्यापारियों तथा किसानो पर इसका प्रभाव पड़ेगा।
इंदौर व्यापारी संघ के प्रदेश व्यापी विरोध एवं मंडी टेक्स कम करने की मांग को लेकर पानसेमल अनाज व्यापारी संघ द्वारा कृषि उप मंडी पानसेमल में मंडी सचिव एल एस सेनानी को ज्ञापन सौंपा है।गौरतलब है कि एक ओर जहां कपास पर लगने वाले टैक्स में कमी होने पर व्यापारियों ने CM डॉक्टर यादव एवं विधायक श्याम बर्डे का आभार जताया था।
वही दूसरी ओर तिलहन पर बढ़ाए गए टैक्स ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है।23 जून को व्यापारियों द्वारा अपनी खरीदी बिक्री बंद कर सांकेतिक विरोध दर्ज करवाया जाएगा वही अब मांग नहीं माने जाने पर व्यापारी संघ क्या कदम उठाया जाएगा यह देखने वाल बात होगी।व्यापारियों द्वारा मंडी सचिव एवं मंडी कर्मचारियों के साथ इस विषय पर चर्चा भी की गई ।इस दौरान ओमप्रकाश खंडेलवाल,सीताराम अग्रवाल,पुष्कर अग्रवाल,अनिल शर्मा,मनोज माहेश्वरी,गोविंद अग्रवाल,अमित अग्रवाल,नीरज गर्ग,मोंटू अग्रवाल,दीपक राठौड़,निलेश अग्रवाल,रितेश गर्ग,योगेश अग्रवाल,बबलू राठौड़,सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
