जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत

शुजालपुर।शहर स्थित निजी अस्पताल में जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगडऩे पर उपचार के लिए भर्ती कराए गए युवक की मौत हो गई. अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया. जानकारी के अनुसार रवि कुमार प्रजापति पिता दुलेसिंह 27 वर्ष निवासी पोलायखुर्द को सोमवार सुबह गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रवि ने दम तोड़ दिया. अस्पताल के चिकित्सक ने पुलिस को सूचना में बताया कि रवि ने जहर का सेवन किया था. पुलिस मंडी ने रवि के शव का परीक्षण सिविल अस्पताल शुजालपुर में करवाते हुए मर्ग कायम कर विस्तृत जांच के लिए सुंदरसी पुलिस को भेजा.

Next Post

अवैध मादक पदार्थ अफीम सहित 2 आरोपी धराए

Mon May 26 , 2025
नीमच। थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागॉव मंगलसिंह राठौड की टीम के द्वारा कुल 01 किलो 785 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम व एक मारूति कम्पनी की सफेद रंग की बलेनो कार क्रमांक डीएल-3सी-डीसी-5061 सहित 02 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है। […]

You May Like