बेटे की सगाई में पिता की हार्ट अटैक से मौत

ग्वालियर: बेटे की सगाई में शामिल हुए पिता को अचानक हार्ट अटैक आ गया। परिजन उन्हें फौरन अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह घटना बीती देर रात लोहिया बाजार के एक होटल में हुई। जनकगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क निवासी कृष्ण कुमार अग्रवाल के बेटे यश अग्रवाल की सगाई का कार्यक्रम होटल में चल रहा था। सगाई मैं जश्न का माहौल था।

इसी दौरान कृष्ण कुमार को सीने में तेज दर्द उठा और वे अचानक जमीन पर गिर पड़े। यह देखकर समारोह में अफरा-तफरी मच गई। लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

Next Post

वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर हिंदु महासभा ने किया नमन

Wed Feb 26 , 2025
ग्वालियर: वीर सावरकर की 59 वीं पुण्यतिथि पर हिंदु महा सभा ने कटोराताल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। स्वतंत्र वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि के अवसर पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने सरकार से मांग की है कि उन्हें भारत रत्न से […]

You May Like