अकीदत और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम का ताजिया जुलूस, उमड़ा जनसैलाब

इटारसी। शहर में शुक्रवार देर शाम मुहर्रम के अवसर पर श्रद्धा, आस्था और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। ग्वाल बाबा क्षेत्र से शुरू होकर जुलूस नाला मोहल्ला और मुख्य मार्गों से होता हुआ गांधी स्टेडियम पहुंचा। इस दौरान ईरानी समुदाय का जुलूस भी शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस को देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर लोगों का भारी हुजूम उमड़ा रहा।

सौहार्द और सेवा की मिसाल

भीषण गर्मी के बावजूद विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह शरबत, शीतल पेय और भंडारे की व्यवस्था की गई। लोगों ने आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए जुलूस में शामिल अकीदतमंदों और राहगीरों की सेवा की।

सुरक्षा घेरे में गांधी स्टेडियम पहुंच रहे ताजिये

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन हर प्रमुख चौराहे पर मुस्तैद रहा। देर शाम गांधी स्टेडियम में विभिन्न क्षेत्रों से आए ताजियों का मिलन हुआ, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी।

कल नर्मदापुरम में होगा विसर्जन

आयोजकों के अनुसार, रात्रि कार्यक्रमों के समापन के बाद शनिवार सुबह ताजियों को विसर्जन के लिए नर्मदापुरम स्थित कर्बला ले जाया जाएगा। पूरा आयोजन इटारसी की सांप्रदायिक सौहार्द्र की परंपरा को मजबूत कर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Next Post

सीएम डॉ यादव बैतूल की ग्राम पंचायत कुकरू में रात्रि चौपाल में होंगे शामिल,ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

Fri Jun 26 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को दो दिवसीय भ्रमण पर बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे सनसेट पॉइंट का अवलोकन कर ग्राम पंचायत कुकरू में आयोजित रात्रि चौपाल में शामिल होंगे और ग्रामीणों से सीधा संवाद करेगे। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम में […]

You May Like