वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर हिंदु महासभा ने किया नमन

ग्वालियर: वीर सावरकर की 59 वीं पुण्यतिथि पर हिंदु महा सभा ने कटोराताल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। स्वतंत्र वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि के अवसर पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने सरकार से मांग की है कि उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाए जिससे देश के युवा पीढ़ी, बाल पीढ़ी उनके विचारों, उनके आदर्श, उनके कार्यों से प्रेरणा ले सके ।

मांग करने वालों में प्रदेश नेता रामबाबू सेन, संभागीय महिला प्रवक्ता श्रीमती अर्चना सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामकिशन राठौर, जिला मंत्री आनंद माहौर, प्रदीप जायसवाल, हेमराज जाटव, अयोध्या जाटव शामिल थे।

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु खजुराहो पहुंची, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की अगवानी

Wed Feb 26 , 2025
खजुराहो (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज विशेष विमान से मध्यप्रदेश के खजुराहो पहुंची, जहां पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनकी अगवानी की।छतरपुर जिले के खजुराहो स्थित हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु की अगवानी के अवसर पर सेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे। […]

You May Like