देवास में बाढ़: नारियाखेड़ा रपटे पर बाइक सहित बहा युवक, SDRF कर रही तलाश

देवास: जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार देर रात देवास-डबलचौकी मार्ग पर स्थित नारियाखेड़ा रपटे पर बाढ़ का पानी भर गया। इसी दौरान ग्राम महुडीया निवासी हेमंत पिता बंशीलाल कारपेंटर अपनी बाइक से रपटे को पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी तेज बहाव में बाइक सहित बह गए।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों और ग्रामीणों की लंबी कतारें लग गईं।

ग्राम सरपंच अश्विन चौधरी ने बताया कि रपटे पर पानी आने से ग्रामीण पूरी तरह से फंस गए और रातभर परेशान होते रहे।सूचना मिलते ही बरोठा थाना प्रभारी अजयसिंह गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पानी का बहाव तेज होने पर रपटे से गुजरने का प्रयास न करें।

रातभर SDRF और पुलिस की टीम ने युवक की तलाश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने और अंधेरा होने से सफलता नहीं मिल सकी। गुरुवार सुबह से रेस्क्यू अभियान फिर से तेज कर दिया गया है। परिजन भी मौके पर मौजूद हैं और लगातार बेटे का इंतजार कर रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हर साल बारिश में दोहराने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि जनहानि और परेशानी से बचा जा सके।

Next Post

सीएम रेखा गुप्ता को मिली सीआरपीएफ की 'जेड' श्रेणी सुरक्षा, सांसद मिलने पहुंचे

Thu Aug 21 , 2025
मुख्यमंत्री पर हुए हमले के बाद केंद्र सरकार का फैसला, दिल्ली के सभी सांसदों ने मिलकर जाना हालचाल। नई दिल्ली, 21 अगस्त : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हाल ही में हुए हमले के बाद, केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल […]

You May Like