इंदौर: आज महू तहसील के गांव खराखेड़ा में प्रशासन ने एक चॉकलेट फैक्ट्री को सील करने की कारवाई की. चॉकलेट फैक्ट्री में आग से सुरक्षा के साधन और फूड सेफ्टी प्रावधानों का पालन करना नहीं पाया गया.कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर महू एसडीएम राकेश परमार एवं सिमरोल नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम द्वारा खाराखेड़ा स्थित एक चॉकलेट फैक्ट्री पर कार्रवाई की.
निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में फायर सेफ्टी के आवश्यक प्रावधानों का पूरी तरह अभाव था. साथ ही फूड सेफ्टी मानकों तथा लेबर एक्ट में निर्धारित प्रावधानों का पालन भी नहीं किया जा रहा था. जांच में यह भी पाया गया कि फैक्ट्री परिसर में स्वच्छता व्यवस्था अत्यंत खराब स्थिति में थी, जो खाद्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीर लापरवाही है. इन सभी गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा फैक्ट्री को सील करने की कार्रवाई की गई.
