नीमच: जिले में सोयाबीन की फसल में पीला मौजक रोग फैलने से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। इससे परेशान किसानों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सुंदरकांड का पाठ और हवन किया।
इसके बाद किसानों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सर्वे कराया जाए और नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा प्रदान किया जाए। किसानों का कहना है कि यदि समय पर राहत नहीं मिली, तो उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक गंभीर हो जाएगी।
