दोस्त ने पार्टी करने के बाद चलती बाइक पर गर्दन में मारा चाकू

भिंड :शहर के आर्य नगर में देर रात शराब पार्टी के बाद दो दोस्तों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। चलती बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अपने ही दोस्त की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल वह फरार है।

गली नंबर-4, आर्य नगर निवासी 25 वर्षीय अटल दीक्षित ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे उसका दोस्त श्याम उर्फ श्यामू शर्मा, जो स्टेट बैंक के सामने आर्य नगर में रहता है, उसके घर आया था। दोनों ने साथ बैठकर खाना खाया और शराब पी। रात करीब दो बजे श्यामू ने अटल से कहा कि वह उसे घर छोड़ दे।

अटल बाइक लेकर निकला और श्यामू को पीछे बैठा लिया। दोनों पार्षद के घर के पास पहुंचे, तभी पीछे बैठे श्यामू ने अचानक अटल की गर्दन में चाकू घोंप दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। गिरते ही श्यामू ने दोबारा हमला किया। अटल ने खुद को बचाने की कोशिश की, जिससे उसके हाथ में भी गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद श्यामू मौके से फरार हो गया।

Next Post

गांधीवादी प्रदर्शन: स्कूलों की मान्यता समाप्ति के विरोध में लोक शिक्षण की अर्थी निकाली

Tue Aug 5 , 2025
विदिशा:लगभग 250 निजी विद्यालयों की हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर की मान्यता समाप्त किए जाने के विरोध में आज प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने लोक शिक्षण संचालनालय के इस निर्णय को तुगलकी फरमान करार देते हुए विदिशा में लोक शिक्षण की प्रतीकात्मक […]

You May Like