लोडिंग पिकअप ने रौंदा, बालक की मौत

जबलपुर। गोहलपुर चौराहे में एक तेज रफ्तार लोडिंग पिकअप ने सायकिल सवार 12 साल के मासूम को रौंद दिया। पिकअप बालक को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंच गई है। हादसे से लोगों में आक्रोश है।

पुलिस गुस्साएं लोगों को समझाइश दे रही है। टीआई रीतेश पांडे ने बताया कि गोहलपुर चौराहे के पास लोडिंग पिकअप चालक ने साइकिल सवार आसिम रजा 12 साल को कुचल दिया है जिससे उसकी मौत हुई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

राखी पर घर आए 5 हजारी इनामी लुटेरे को पुलिस ने दबोचा, हाथ में बंधनी थी राखी पर लग गई हथकड़ी

Mon Aug 24 , 2026
रीवा,  रीवा जिले में रक्षाबंधन के त्योहार पर घर आए एक इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बैकुंठपुर थाना पुलिस ने करीब दो साल पुरानी लूट की वारदात में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी अभिषेक सिंह को धर दबोचा। आरोपी राखी का त्योहार […]

You May Like