सब्जी बाजार में नई व्यवस्था : फल विक्रेताओं के ठेले लगेंगे, चबूतरें तोडकर समतल फर्श होगा 

इटारसी। सब्जी बाजार में बने पुराने फल के चबूतरों को हटाकर अब यहां समतल फर्श तैयार किया जाएगा। इसी जगह पर फल विक्रेता अपने ठेले लगाकर व्यापार कर सकेंगे। इन्हें मुख्य बाजार क्षेत्र में फल विक्रय की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि इसके बाद भी मुख्य बाजार में नजर आएंगे तो ठेला जब्ती की कार्रवाई होगी।

शनिवार को विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के साथ सब्जी बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, सभापति मनजीत कलोसिया, पार्षद जिमी कैथवास, राहुल प्रधान, फल कारोबारी गोलू भाटिया, भाजपा महामंत्री सौरभ मेहरा, गौरव बडकुर, प्रकाश केवट, शुभम मैना सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि मुख्य बाजार क्षेत्र को फल एवं सब्जी व्यापार के लिए प्रतिबंधित किया गया है। फल विक्रेताओं की मांग को देखते हुए सब्जी बाजार में ही उन्हें ठेले लगाने की अनुमति दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अग्रवाल भवन व सब्जी बाजार में जो लोग पहले से फल बेच रहे हैं उन विक्रेता को इधर-उधर नहीं होना पड़ेगा, वे जहां दुकान लगाते हैं, वहीं व्यवस्थित तरीके से ठेला लगाकर अपना व्यवसाय कर सकेंगे।

Next Post

नर्मदापुरम में प्रोजेक्टर से दी डिजिटल शिक्षा की जानकारी

Thu Aug 21 , 2025
नर्मदापुरम। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड नर्मदापुरम के शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला एसपीएम में बुधवार, 20 अगस्त को इंटरएक्टिव डिजिटल शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मुस्कान ड्रीम्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को गणित […]

You May Like