
शिवपुरी। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक शिकायती आवेदन में भौंती थाना पुलिस की शिकायत की गई है, इस शिकायत के अनुसार एक पुराने मामले मे थाने से जमानत करा ली गई थी। अब नए साहब आए है तो फिर थाना पुलिस जमानत के लिए प्रेशर बना रही है और 50 हजार की डिमांड की जा रही है। आवेदन ने इस मामले में आडियो भी मीडिया को दी है जिसमें रुपए की बात स्वीकारी जा रही है और पुराने साहब जमानत फाड कर फेंक गए ऐसा आडियो में पुलिसकर्मी कह रहा है। अब मामला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच चुका है।
पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना सीमा में आने वाले गाँव पिपरोनिया मे निवास करने वाले आवेदक युवक वीरेन्द्र चौहान और वहन सोनम चौहान शिवपुरी एसपी ऑफिस भौंती थाना पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत करने आए थे और एक शिकायती आवेदन पुलिस अधीक्षक का दिया है। इस आवेदन के अनुसार सोनम चौहान ने बताया कि मेरे दोनो भाई वीरेन्द्र चौहान और जितेन्द्र चौहान पर भौंती थाने मे हरिजन एक्ट की कायमी प्रेमचंद आदिवासी,रमेश आदिवासी और हल्के आदिवासी की फरियाद पर की गई थी। यह मामला झूठा था इस मामले को लेकर तत्कालीन थाना प्रभारी को पूर्व में एक आवेदन के द्वारा बताया गया था कि यह लोग प्रतिदिन झूठा हरिजन एक्ट के मामला दर्ज करवाने की धमकी देते है,क्यो कि यह लोग हमारी दुकान पर शराब पीकर आते है और हमारी मॉ से अभद्रता करते है ओर उत्पाद मचाते है इसलिए इनको 151 मे पुलिस में बंद करवा दिया था इस कारण यह हमारी झूठी शिकायत कर कोई भी मामला दर्ज करवा सकते है।
इस मामले के बाद भौंती थाना पुलिस ने भाईयो की थाने पहले वाले टीआई ने जमानत ले ली थी,लेकिन अब थाना प्रभारी के बदल जाने के कारण हमें परेशान किया जा रहा है और यह सभी लोग पुन:हमारे ऊपर झूठा मामला दर्ज करवाने की धमकी देते है। सोनम ने बताया कि अब नए थाना प्रभारी के आने के बाद भौंती थाना पुलिस प्रार्थीगण को पुनः:जमानत कराने के लिए कह रह रहे हैं और 50 हजार रुपए की डिमांड कर रही है नहीं तो एक और मामला दर्ज कराने की बात कह रही है। पुलिसकर्मी लगातार अभद्रता करते है।
