
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत मानेगांव तलाब हनुमान मंदिर के पास मंदिर में दर्शन के लिये रुका युवक से बदमाशों ने रंगदारी मांग ली मना करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद चाकू निकालकर उसे धमकाने लगे युवक ने जान बचाकर एक घर में घुस गया जिसके बाद आरोपित धमकात हुए भाग गए।
पुलिस के मुताबिक आर्यन सोनकर निवासी बंगाली कॉलोनी राँझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे जेईसी कॉलेज में बीटेक का छात्र है। बीती रात 9 बजे करीब अपने घर बंगाली कॉलोनी से अपने दोस्त अजय शर्मा जो मानेगांव में रहता है, उसे छोडऩे उसके घर जा रहा था जैसे ही मानेगांव तलाब हनुमान मंदिर के पास पहुंचा मंदिर में दर्शन के लिये रुका तो तुषार रजक उर्फ टिल्लू, अमन उर्फ गिंदू कोल मिले जो शराब पिये हुए थे, कहने लगे कि यह मेरा इलाका है, 1000 हजार दो, मना करने पर उसके साथ मारपीट कर दी।
इसके बाद चाकू निकालकर हमला करने लगे तो वे दौडक़र एक घर में घुस गया। जिसके बाद हमलावर उसे धमकी देकर भाग गए।
