ब्रिस्बेन के दक्षिण में गोलीबारी में दो घायल

सिडनी, 31 अक्टूबर (वार्ता/सिन्हुआ) ब्रिस्बेन के दक्षिण में शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऑस्ट्रेलियाई राज्य क्वींसलैंड की पुलिस सेवा ने एक बयान में कहा कि आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया गया कि शुक्रवार को लगभग 1:20 बजे ब्रिस्बेन से 26 किलोमीटर दक्षिण में पार्क रिज के उपनगर में हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए हैं।

एक 18 वर्षीय युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया जबकि एक 20 वर्षीय महिला को चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया और दोनों की हालत स्थिर है।

क्वींसलैंड पुलिस सेवा ने कहा कि दोनों उस समय घायल हो गए जब एक वाहन से एक घर में गोलीबारी की गई।

पुलिस अपराध स्थल पर घटना की जांच कर रही है।

Next Post

मूसलाधार बारिश एवं तेज हवाओं से चितरंगी क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान

Fri Oct 31 , 2025
चितरंगी:मोथा चक्रवाती तूफान ने तहसील क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। गुरुवार की रात करीब 5 घंटे से अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश एवं तेज तूफान से खरीफ फसले तबाह हो गई है।खेतों में बारिश का लबालब पानी भर जाने से फसल सड़ने लगी है। यह बारिश पिछले 5 […]

You May Like