
सीधी। 7 माह पूर्व लापता हुई नाबालिक को अमिलिया पुलिस नें राजस्थान के अलवर से ढूंढक़र दस्तयाब किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में अमिलिया पुलिस नें 7 माह पूर्व लापता हुई नाबालिक को ढूंढक़र राजस्थान के अलवर से दस्तयाब कर वैधानिक कार्रवाई के पश्चात परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के अनुसार थाना अमिलिया में एक परिजन नें माह अक्टूबर 2024 मे अपने नाबालिक पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट की थी जिस पर अमिलिया पुलिस नें मामला दर्ज किया एवं मामला गंभीर होने के कारण थाना प्रभारी अमिलिया नें विशेष टीम का गठन कर नाबालिक की दस्तयाबी हेतु रवाना किया। पुलिस टीम तुरंत रवाना हुई एवं किशोरी को ढूंढने के हर संभव प्रयास किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस टीम तब से लापता किशोरी का निरंतर पता तलाश कर रही थी। हाल ही मे जानकारी प्राप्त होने पर अमिलिया पुलिस टीम नाबालिक किशोरी को राजस्थान के अलवर से दस्तयाब कर थाना लाई जिसे वैधनिक कार्रवाई उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय, सहायक उप निरी उग्रभान मिश्रा, प्रधान आरक्षक विक्रम सिंह तथा महिला आरक्षक संगीता बैस्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
०००००००००००
