
सीधी ।सीधी शहर के स्टेडियम मार्ग से गोपाल दास मार्ग की तरफ जाने वाली स्मार्ट सिटी रोड के बगल से बहने वाली सूखा नदी में एक अज्ञात युवक की लाश मिली है, सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल और मृतक युवक के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है, मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है सीधी कोतवाली पुलिस की जांच जारी है।
