संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से मिलेगी सफलता: अजय

सीधी। जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन सीधी में म.प्र. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य में जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक एवं जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक अलग-अलग सत्रों में संपन्न हुई।

बैठक में ग्राम पंचायत कमेटी एवं नगर कमेटियों के सत्यापन कार्य की समीक्षा भी की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि कांग्रेस संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएं। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर सक्रिय रखने, कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद बनाए रखने और कांग्रेस की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, ग्राम पंचायत एवं नगर कमेटियों की स्थिति, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा जनसंपर्क अभियान सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी दिलीप मिश्रा, चुरहट विधानसभा प्रभारी शिव प्रसाद प्रधान, सीधी विधानसभा प्रभारी डॉ.विनोद शर्मा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समन्वय समिति की बैठक में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी, आनंद सिंह चौहान, रुद्र प्रताप सिंह बाबा, राजेंद्र भदौरिया, दानबहादुर सिंह, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, श्रीमती कमलेश सिंह, राजकुमार सिंह, करुणासिंधु परौहा, राजबहोर जायसवाल, मनोज कोल, अरविंद सिंह, करुण सिंह, सौरभ सिंह, प्रफुल्ल पाण्डेय एवं नागेश्वर साकेत सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल रहे।

००

मजबूत संगठन के लिये प्रत्येक कार्यकर्ता की भूिमका महत्वपूर्ण: दिलीप

जिला कांग्रेस प्रभारी दिलीप मिश्रा ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए बूथ, सेक्टर एवं मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी समय में संगठनात्मक कार्यक्रमों को और गति दी जाएगी तथा प्रत्येक स्तर पर कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

००

वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से मजबूत होगा संगठन: ज्ञान

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।

०००००००००००००

Next Post

नगर पालिका का आवारा मवेशी मुक्त शहर अभियान

Tue Jun 30 , 2026
बड़वानी। शहर को आवारा मवेशियों से मुक्त बनाने तथा आमजनों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को पकडक़र गौशाला भेजा। नपा की टीम ने […]

You May Like