नगर पालिका का आवारा मवेशी मुक्त शहर अभियान

बड़वानी। शहर को आवारा मवेशियों से मुक्त बनाने तथा आमजनों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को पकडक़र गौशाला भेजा। नपा की टीम ने कार्रवाई करते हुए सडक़ एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण कर रहे मवेशियों को सुरक्षित रूप से पकड़ा। आवारा मवेशियों के कारण आए दिन यातायात बाधित होने, दुर्घटनाओं की आशंका बढऩे तथा नागरिकों को असुविधा होने की शिकायतें मिल रही थी। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह विशेष अभियान संचालित किया गया। उक्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

Next Post

सेवा ,समर्पण और सम्मान का संगम:- पांच सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई

Tue Jun 30 , 2026
दमोह। वर्दी से सेवानिवृत्ति होती है, सेवा और समर्पण से नहीं.इसी भावना के साथ दमोह पुलिस परिवार ने न्यू पुलिस कंट्रोल रूम, दमोह में सेवानिवृत्त हो रहे पांच अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया.समारोह के दौरान सभी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा […]

You May Like