रीवा पुलिस ने पकड़ी एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप, दो आरोपी गिरफ्तार


रीवा, मऊगंज के बाद 24 घंटे के अंदर रीवा पुलिस ने एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप पकडऩे के साथ दो सप्लायरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपियों के पास से 3087 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बरामद किया गया है. जिसकी अन्र्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 10 करोड़ आकी गई है. यह कार्यवाही जिले के गढ़ थाना अन्तर्गत सोनवर्षा गांव में सोमवार की शाम की गई है. आरोपियों से पूंछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए है. यूपी और महाराष्ट्र से भी कनेक्शन सामने आया है. आरोपियों से मिली अहम जानकारी के बाद पुलिस पूरे रैकेट के तह तक जाने में लगी हुई है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मऊगंज में हुई कार्यवाही के बाद पकड़े गये आरोपियों से कई अहम जानकारी मिली थी. जिसके बाद रीवा पुलिस सक्रिय हुई और एसपी गुरकरण सिंह के निर्देश पर विशेष टीम द्वारा गढ़ पुलिस के साथ सोनवर्षा गांव में दबिश दी गई और एमडी ड्रग्स के सप्लायर दो आरोपियों को दबोचा गया. आरोपी मण्डप सिंह पिता राकेश सिंह एवं ज्ञानभूषण शर्मा पिता बुद्धसेन शर्मा दोनो निवासी सोनवर्षा द्वारा भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स मोटर साइकल में लेकर बिक्री के लिये जाने वाले थे. पुलिस ने दबिश देकर दोनो आरोपियों को धरदबोचा है, जिनके पास से 3087 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया गया है. जिसकी कीमत अन्र्तराज्यीय बाजार में 10 करोड़ आकी गई है. आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी जप्त किये गये है. दोनो के खिलाफ गढ़ थाने में धारा 8.22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. पुलिस कंट्रोल रूम में पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक गुरकरण सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपियों के पास से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स बरामद किया गया है. कई अहम जानकारी आरोपियों से मिली है, आगे की कार्यवाही की जा रही है.

Next Post

​विधायक स्वेच्छानुदान मामले में सौसर पहुंची EOW जबलपुर की टीम, नगर पालिका कार्यालय में दर्ज किए बयान

Tue Jul 7 , 2026
सौसर, सौसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय चौरे के स्वेच्छानुदान राशि वितरण में कथित गड़बड़ी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर की टीम आज अचानक सौसर पहुंची। EOW की टीम ने नगर पालिका कार्यालय को अपना […]

You May Like