तीसरे दिन जारी रही पटवारियों की हड़ताल

रीवा, रीवा जिले के पटवारियों की आज लगातार तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल जारी रही. सुबह से ही लगातार हो रही बारिस के बाद भी जिले के विभिन्न तहसील के पटवारी बुधवार को भी धरना स्थल में शामिल रहे. पटवारी संघ अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व में प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित कर चुका है. इसके पूर्व भी मुख्य मांग वेतन विसंगति और प्रमोशन को लेकर आंदोलन किये गए है किंतु आज तक केवल शासन की ओर से आश्वासन ही मिला है. राजस्व मंत्री द्वारा भी पटवारियों के मांगों के समर्थन में प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री जी की ओर अपने विभाग से नोटशीट भेज चुके है. इस बीच तहसील में लोग अपने काम को लेकर भटकते नजर आ रहे हैं. जनगणना का कार्य भी अगले चरण का थम गया है. आगामी 7 अगस्त से मध्यप्रदेश सरकार की योजना जन विश्वास की शुरुआत होने जा रही है. जिलाध्यक्ष अनन्त प्रताप सिंह के नेतृत्व में और संभागीय अध्यक्ष जवाहरलाल शुक्ला के संरक्षण में तहसील त्योंथर, जवा, सेमरिया, सिरमौर, मनगवां, रायपुर कर्चुलियान , गुढ़ , हुजूर और हुजूर नगर के पटवारी शामिल रहे.

Next Post

सुसनेर से ओंकारेश्वर तक जाएंगे कांवडिय़े, अंतिम तैयारियां पूरी

Wed Aug 5 , 2026
सुसनेर,  नगर की प्रथम एवं वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही बोल बम कांवड़ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. यात्रा को लेकर को अंतिम बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा. यात्रा समिति के अनुसार 9 अगस्त को […]

You May Like