बिजासन माता धाम की दण्डवत परिक्रमा, जनपद अध्यक्ष ने की मंदिर धाम की दण्डवत परिक्रमा

ब्यावरा/सारंगपुर। सारंगपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा भैंसवा धाम स्थित माँ बिजासन मंदिर पहाड़ी क्षेत्र की दण्डवत परिक्रमा की गई.

जनपद अध्यक्ष देव नागर द्वारा माँ बिजासन मंदिर में पूजा अर्चना कर दण्डवत परिक्रमा शुरु की गई. जयकारों के बीच दण्डवत परिक्रमा प्रारंभ हुई. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे.

बसंत पंचमी पर सांसद ने की परिक्रमा

बसंत पंचमी पर सांसद रोडमल नागर द्वारा भी माँ बिजासन मंदिर धाम पहाड़ी क्षेत्र की परिक्रमा की गई. ध्वज पताकाओं, जयकारों, भजन कीर्तन के बीच परिक्रमा में जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे.

Next Post

मौसम का मिजाज बदला, ठंडी हवाओं से सिहरन

Sat Jan 24 , 2026
सीहोर। शनिवार को एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया. सुबह से ही घने बादलों के साथ दिन भर 11 किमी तक की रफ्तार से सर्द हवा चली. ऐसे में लोग दिन में भी गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में […]

You May Like