भोपाल। शिवाजी नगर क्षेत्र में स्थित अंकुर स्कूल के पीछे स्लम एरिया के लिए जलप्रदाय की पाईप लाईन फूट गई है जिससे वहां के नलों में पानी नहीं आ रहा है. क्योंकि पाईप लाईन के ऊपर से सीसी रोड डाल दी गई. जिससे अब उसका लीकेज सुधार नहीं किया जा सका. इस वजह से झुग्गी बस्ती की जनता पानी के लिए तरस रही है. बता दें कि इस क्षेत्र में लगभग 300 झुग्गिायां बसी हुई है. जिसमें संकरी गलियां हैं. यहीं पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 997 संचालित हो रही है. सीसी रोड डालने के कारण पाइपलाइन भी नहीं दिख रही.
सीसी रोड से ढकी फूटी पाइपलाइन, प्यासे रहने को मजबूर स्लम क्षेत्र के लोग
