अवैध महुआ लहान जब्त,पुलिस ने की कार्यवाई

सतना।मझगवां वन परिक्षेत्र अधिकारी रंजन सिंह परिहार ने बिना लाइसेंस के महुआ की खरीदी और परिवहन करने वाले ॐ साई ट्रेडर्स को सील करते हुए करीब चार सौ बोरा महुए को जप्त किया है, एवं परिवहन में उपयोग वाहन को महुए के साथ जप्त कर कार्यवाही की है, ॐ साई ट्रेडर्स के नामपर रामरूप शिवहरे अवैध रुप से महुए का व्यापार कर रहा था मझगवां रेंजर ने जैव विविधता अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जप्ती की है।कार्यवाही- जैव विविधता अधिनियम 2004 के अंतर्गत पंजीयन न होने से अवैध रूप से भंडारण एवम परिवहन किये जाने से सम्बंधित की गोदाम सील की गई तथा वाहन को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Next Post

वैश्विक कारकों से मिलेगी शेयर बाजार को दिशा

Sun May 17 , 2026
मुंबई, 17 मई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर वैश्विक कारकों पर रहेगी। वैश्विक स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फिलहाल दोबारा शुरू होती नहीं दिख रही है। इससे दुनिया भर में शेयर बाजार दबाव […]

You May Like