शाजापुर से लौट रहे युवक सडक़ हादसे का शिकार

उज्जैन। रात में कायथा और विजयागंज मंडी के बीच सडक़ हादसे में उज्जैन के युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए रात में ही शासकीय अस्पताल से रेफर किया गया है।

कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार सुबह उर्दू पुरा में रहने वाले विजय पिता नंदकिशोर राठौर 34 साल की सडक़ हादसे में मौत होने पर पोस्टमार्टम कराया। प्लीज दौरान सामने आया कि मृतक विजय के साथ सुजल पिता सुरेश 21 साल निवासी भैरवगढ़ भी गंभीर घायल हुआ है। जिस रात में ही शासकीय चरक अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया है। मृतक विजय के परिजनों ने बताया कि क्वालिटी आइस्क्रीम में सेल्समेन का काम करता था। सुजल के साथ शनिवार सुबह शाजापुर गया था जहां से लौटते समय रात में अज्ञात वाहन से दुर्घटना हुई है। दुर्घटना स्थल कायथा और विजयागंज मंडी के बीच ग्राम साबू खेड़ी पेट्रोल पंप के पास होना बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले की जांच संबंधित थाना पुलिस को सोंपी जाएगी। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के आसपास मार्गों पर पिछले 25 दिनों में 10 से अधिक दुर्घटनाएं हुई है। जिसमें 13 से 14 लोगों की मौत होना सामने आ चुका हैं। सबसे अधिक दुर्घटना कार से होना सामने आई है। पुलिस द्वारा सडक़ हादसे को रोकने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। बावजूद वाहनों की रफ्तार कम होती दिखाई नहीं दे रही है। सडक़ हादसों में सबसे अधिक करने वालों की संख्या बाइक पर सवार लोगों की सामने आ रही है।

Next Post

महाकाल लोक के बाद अब आकार लेगा काल भैरव लोक 

Sun Oct 25 , 2026
उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 में महाकाल लोक का लोकार्पण किया था उसके बाद अब एक बार फिर काल भैरव लोक आकर लेगा। सिंहस्थ-2028 को लेकर महाकाल की नगरी में धार्मिक स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। भगवान […]

You May Like