
जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत अंजुमन इस्लामिया स्कूल में रखा लोहे सरिया चोरी हो गया। स्कूल अध्यक्ष ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस के मुताबिक मोहम्मद अनवर 59 वर्ष निवासी अन्नू स्टील फर्नीचर गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अंजुमन इस्लामिया स्कूल का अध्यक्ष है नौशाद खान ने फोन कर बताया कि अंजुमन इस्लामिया स्कूल में रखा लोहे का सरिया मुजम्बिल अली निवासी छोटी ओमती ने छोटा हाथी में शाहरूख नाम के लडके के साथ लोड कर सरिया कीमती 32 हजार रूपये का चुरा ले गया है।
