
सिवनी। जिले के कान्हीवाड़ा थाना अंतर्गत कटिया गांव में एक आरोपी पुरुषोत्तम ठाकुर ने अज्ञात कारणों के चलते खेत मे मक्का तोड़ रही किशोरी शिफा ठाकुर पर अचानक हमला कर निर्मम रूप से हत्या कर दी।वारदात के वक्त किशोरी के माता पिता पास ही मौजूद थे।बताया जा रहा है आरोपी ने हत्या कर मौके से आसानी से भागने की फिराक में पास स्थित एक पेड पर लगे छत्ते पर बैठे मधुमक्खी के झुंड को उड़ा दिया।और मधुमक्खियो के झुंड ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रहे मृतिका के पिता और मामा पर हमला कर घायल कर दिया। मधुमक्खीयो के झुंड के हमले में घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना पर कान्हीवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।शुरुआती जांच में आरोपी मृतिका का रिश्तेदार बताया जा रहा है। आरोपी ने हत्या क्यो की इस बात का पता नही चल पाया है।फिलहाल पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश और हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रीतम तिलगाम, टीआई कान्हीवाड़ा
