मेहंदी रचाये रह गई बेटी,बिन ब्याहे बारात लौटी

पन्ना ।

अजयगढ़ तहसील के बहिरवारा गांव के साहू परिवार मे गम ओर मायूसी का माहौल इसलिए है, कि उनके घर की बेटी की शादी की खुशियां बेटी की शादी टूटने से गम में बदल गई। बाहिरवारा निवासी मिजाजी लाल साहू ने अपनी बेटी का रिश्ता सिंहपुर निवासी सोनू साहू के साथ किया था, बेटी के शादी के कार्ड बट चुके थे, और शादी के सारे इंतेजामत भी बेटी के पिता ने किये हुये थे, साहू परिवार में बेटी की शादी की खुशियां थी। 11 मई को रानी का विवाह होना था, विवाह स्थल में सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी, शादी के लाल जोड़े ओर हाथों में मेहंदी लगाए हुए दुल्हन अपने दूल्हे राजा का इंतजार कर रही थी, बस इंतजार था सात फेरों का, बारात भी आ गई, लेकिन दहेज को लेकर कुछ ऐसा हुआ की ना साथ फेरे हुए और न जयमाला दुल्हन रानी शादी के जोड़े में अपने दूल्हे राजा का इंतजार करते ही रह गई, ओर रानी की बारात बिना शादी के लौट गई। दोनो पक्ष किशनपुर स्थत एक मैरिज गार्डन में उपस्थित थे परन्तु विवाद हो गया लेन देन में ओर लड़ाई झगडा मार पीट होने लगी। दुल्हन रानी ने बताया कि शादी के दिन अचानक लड़के वालों ने दहेज में 1 लाख रूपये की मांग कर दी, लेकिन लड़के वालों की अचानक मांग पूरी नहीं हुई तो लड़के वालो ने मारपीट की ओर बिना शादी के बारात वापस लौट गई। फिलहाल लड़की के पिता ने लड़के बालों पर दहेज की मांग को लेकर अजयगढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले को विवेचना में लिया वरहाल कुछ भी हो लड़की को माता पिता ससुराल विदा करने आए थे और दुल्हन को अपने घर ले गए।

Next Post

7 यात्री बसो एवं एक बिना परमिट ट्रक पर चालानी कार्यवाही

Mon May 12 , 2025
रीवा। परिवहन विभाग रीवा ने गूढ़ एवं बहेरा डाबर मार्ग पर जाकर नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया. जांच में मुख्यत: यात्रियों का परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की गई, जिसमे पहले सीधी रीवा मार्ग पर बसो की जांच की गई. यात्री बसों की जांच में […]

You May Like