मंडी में प्रतिबंधित मटरा की खुलेआम खरीद

सतना:कृषि उपज मंडी सतना में प्रतिबंधित दलहन मटरा की खुलेआम खरीद फरोख्त जारी है। स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माने जाने वाले इस दलहन मटरा की मंडी में खुलेआम क्रय – विक्रय किया जाना अधिकारियों की अनदेखी को प्रदर्शित करता है।मंगलवार को मटरा की छुटपुट आमद रही.प्रतिबंध के बावजूद व्यापारी 3000 पर इसको खरीद रहे हे
मंडी में गेहूं की भी खरीदी व्यापारियों द्वारा की जा रही है। गेहूं का मूल्य 2200 से 2500 रुपए प्रति कुंटल खरीदी की जा रही है। पिछले वर्ष गेहूं का मूल्य 2200 से 2700 रुपए प्रति कुंटल खरीदी की गई थी। इस बार का मूल्य पिछले साल के मुकाबले कम है इसकी वजह यह है कि गेहूं की कटाई के समय बारिश होने से गेहूं में चमक कम हो गई है और इस बार के गेहूं की क्वालिटी कम और अच्छी नहीं है।
इनका कहना है
कृषि उपज मंडी के सचिव करुणेश तिवारी ने बताया कि किसान ने मटरा को उगाया है तो उसके विपणन की व्यवस्था करनी पड़ेगी। मटरा चना के साथ उग जाता है। इस वजह से किसान मंडी में ले आते है। इसकी मात्रा 10 से 5 कुंटल से अधिक नहीं होती हैं। अगर ये मंडी में नहीं बिकेगा तो कहा बिकेगा। अगर मंडी में विपणन की व्यवस्था नहीं दिया गया तो किसानों का नुकसान हो जाएगा। इसका खाने के लिए प्रतिबंधित किया गया है इसके अन्य उपयोग भी होते हैं। दवाई या अन्य पदार्थ बनाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। जिससे व्यापारी ले लेते है।
व्यापारी खरीद रहे चना और सरसों
मंडी में व्यापारियों द्वारा चना और सरसों की खरीदी की जा रही हैं। सरसों का मूल्य 6800 से 7000 प्रति कुंटल की खरीदी की जा रही हैं। पिछ‌ले वर्ष 5100 रुपय प्रति कुंटल खरीदी की गई थी और चना की खरीदी इस वर्ष 4800 से 5500 रुपए प्रति कुंटल हो रही है। पिछले वर्ष 5100 से 5700 के बीच खरीदी की गई थी लेकर खरीदी को लेकर किसान संतुष्ट नजर आ रहे है।
मसूर की सरकारी खरीद जारी
मंडी में मसूर की सरकारी खरीद हो रही है, जिसमें किसानों से 7000 रुपए प्रति कुंटल समर्थन मूल्य पर हो रही है। इस खरीदी में किसान संतुष्ट है। पिछले वर्ष मसूर की फसल की खरीदी 6700 रुपए की गई थी। मसूर की फसल की मात्रा सामान्य है।

Next Post

ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मारी, बच्चे की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

Wed May 13 , 2026
ग्वालियर: भिंड के दंदरौआ धाम से दर्शन करके लौट रही एक ईको गाड़ी भितरवार के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक 3 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। हादसा जतर्थी गांव के तिराहे पर हुआ, जहां गाड़ी पलटकर सड़क किनारे […]

You May Like