शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी

मुंबई, 09 जून (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 500 अंक से अधिक की बढ़त में खुला।

सेंसेक्स 511.15 अंक चढ़कर 74,035.41 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 356.67 अंक (0.49 प्रतिशत) ऊपर 73,880.93 अंक पर था।

बाजार में इस समय चौतरफा लिवाली देखी जा रही है। ऑटो, रसायन, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में निवेशक ज्यादा विश्वास दिखा रहे हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी-50 सूचकांक 136.05 अंक की मजबूती के साथ 23,259.05 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 105.80 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त में 23,228.80 अंक पर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट का शेयर ढाई फीसदी और इंडिगो का डेढ़ फीसदी चढ़ा। एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयर भी एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में हैं।

टाटा स्टील और एनटीपीसी में करीब एक प्रतिशत की गिरावट है। इंफोसिस, पावरग्रिड और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी नीचे चल रहे हैं।

Next Post

​74 की उम्र, 21 किमी की दौड़: ब्यावरा के इस जवान के आगे युवा भी भरते हैं पानी

Tue Jun 9 , 2026
गोविन्द बड़ोने ब्यावरा: वर्तमान दौर में 60-65 वर्ष की आयु वर्ग के व्यक्ति को वृद्ध और 70 से 75 वर्ष की आयु वर्ग को वयोवृद्ध की श्रेणी में रखा जाता है. ब्यावरा नगर में एक 74 वर्षीय धावक को देख कोई उन्हें वयोवृद्ध तो छोड़ वृद्ध कहने की हिम्मत नहीं […]

You May Like