खाद्य तेलों में टिकाव; उड़द दाल सस्ती

नयी दिल्ली 10 जनवरी (वार्ता) विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा जबकि उड़द दाल सस्ती हो गई वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जनवरी का पाम ऑयल वायदा 65 रिंगिट उबलकर 4700 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.35 सेंट की तेजी के साथ 44.11 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में उड़द दाल में 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट को छोड़कर अन्य दालों में टिकाव रहा। चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल और अरहर दाल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-

दाल-दलहन : चना 6550-6650, दाल चना 7550-7650, मसूर काली 7150-7250, मूंग दाल 9600-9700, उड़द दाल 9500-9600, अरहर दाल 9200-9300 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2900-3000 रुपये और चावल : 3150-3250 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4280-4380, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4500-4600 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 16813 रुपये, मूंगफली तेल 18901 रुपये, सूरजमुखी तेल 15897 रुपये, सोया रिफाइंड 14798 रुपये, पाम ऑयल 13553 रुपये और वनस्पति तेल 15970 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

Next Post

पत्नी की हत्या करने वाले को आजीवन कारावास

Fri Jan 10 , 2025
सुसनेर, 10 जनवरी. पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को सुसनेर न्यायालय अपर सत्र न्यायालय पंकज कुमार वर्मा ने आजीवन कारावास और 2000 रुपए के जुर्माने से दण्डित किया है. एजीपी मुकेश जैन चौधरी ने बताया कि फरियादी श्यामलाल पिता बिलायती राव जाति पंजाबी उम्र 60 साल सुभाषचंद जुनेजा के […]

You May Like