किसानों की संघर्ष गाथा: खाद लेने के लिए घंटों लंबी लाइनों में लग रहा अन्नदाता

गुना: जिले में रबी फसल की तैयारियों में जुटे किसानों को आवश्यक खाद खरीदने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाद के लिए सुबह से ही लंबी लाइन लगी हुई है, लेकिन किसानों को टोकन नहीं मिल रहे और खाद वितरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से नहीं हो रही। किसानों ने बताया कि सुबह से ही वे एमपी एग्रो समेत अन्य स्थानों पर खाद खरीदने के लिए लाइन में खड़े हैं।

गर्मी की तेज धूप में किसानों को घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है और न तो किसी तरह की पानी की व्यवस्था की गई है और न ही आराम करने की सुविधा है। ऐसे में बुजुर्ग और महिला किसान भी काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं।किसानों ने प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं कि इतनी भीड़ और गर्मी में उचित प्रबंधन क्यों नहीं किया जा रहा। उनका कहना है कि खाद वितरण में पारदर्शिता और टोकन प्रणाली को सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि सभी किसानों तक समय पर खाद पहुंचे।

किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तुरंत इस समस्या का समाधान करें। पहले से ही खरीफ की फसल बर्बाद होने के कारण किसान परेशाान हैं अब अगर समय पर खाद नहीं मिला तो उनकी फसल प्रभावित हो सकती है। किसानों के अनसुार खाद वितरण केंद्रों में पानी और छांव की व्यवस्था के साथ-साथ टोकन वितरण सुचारू किया जाए, ताकि किसानों को लंबी लाइन और गर्मी में खड़े होने की समस्या का सामना न करना पड़े।

Next Post

वन्य जीव संरक्षण आने वाली पीढ़ियों की धरोहर

Fri Sep 26 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राज्य में वन्य जीव संरक्षण, जैव विविधता, पर्यावरण संतुलन और पर्यटन को बढ़ावा देने संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि […]

You May Like