वन्य जीव संरक्षण आने वाली पीढ़ियों की धरोहर

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राज्य में वन्य जीव संरक्षण, जैव विविधता, पर्यावरण संतुलन और पर्यटन को बढ़ावा देने संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के संरक्षित क्षेत्रों और अभयारण्यों में बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि वन्य जीव संरक्षण न केवल पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों की धरोहर भी है। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Next Post

चोटिल शमार जोसेफ भारत दौरे से बाहर, योहान लेन को मौका

Fri Sep 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 सितम्बर (वार्ता) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ चोट की वजह से अगले महीने भारत के ख़िलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अनकैप्ड तेज गेंदबाज़ी ऑलराउंडर योहान लेन को टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने […]

You May Like