धवई के कई हितग्राहियों को छह महीने का राशन नहीं मिला

चितरंगी: चितरंगी विकास खंड के धवई पंचायत के कई हितग्राहियों को जून से नवंबर तक शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन नहीं मिला है। शिकायतों के बावजूद अधिकारी इस मामले का समाधान नहीं कर पाए।

निर्माण मजदूर संगठन एटक के पदाधिकारियों ने पंचायत का भ्रमण कर खाद्यान्न वितरण की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि राशन कार्ड पोस मशीन में अंगूठा लगाने के बावजूद राशन नहीं मिला। 6 नवंबर को जिला खाद्य अधिकारी को आवेदन दिया गया था, जिन्होंने जांच के निर्देश दिए थे, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार राशन देने से इनकार कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार राशन कार्ड फेंक देता है और शिकायत करने पर भी कोई असर नहीं होता। इस स्थिति से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।

Next Post

स्मार्ट सिटी और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

Thu Nov 13 , 2025
सिंगरौली: शहर के समग्र विकास और स्मार्ट सिटी रूप देने के लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे। यह बात प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके ने कलेक्ट्रेट सभागार में ननि के विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक के दौरान कही। बैठक में राज्यमंत्री राधा सिंह, विधायक रामनिवास शाह, मेयर रानी […]

You May Like