ट्रैक्टर और लोडिंग वाहन की भिड़ंत, एक की मौत, अन्य घायल

दतिया: चिरूला थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के पास न्यायाधीश कॉलोनी के सामने एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर और सामने से आ रहे तीन पहिया लोडिंग वाहन की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति नीचे गिर गया और दूसरे वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल टोल प्लाजा की एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही चिरूला पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों व मृतक की पहचान तथा उनके परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई में जुट गई है।

Next Post

बहोड़ापुर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Sun Feb 8 , 2026
ग्वालियर: बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित 24 वीघा कॉलोनी में एक युवक ने आज रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है। पुलिस परिजनो से पूछताछ कर रही है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like