भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने घर पर तिरंगा फहराया

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत बैतूल स्थित अपने निवास पर तिरंगा फहराया और तिरंगे के साथ सेल्फी ली। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया।

तत्पश्चात भाजपा जिला कार्यालय में 13 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक में उन्होंने कहा कि यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक लोग शामिल हों। उन्होंने तिरंगे को एकता, सम्मान और गर्व का अमर प्रतीक बताते हुए इसकी शान ऊँची रखने को सभी का कर्तव्य बताया। खण्डेलवाल ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अब एक जन आंदोलन बन चुका है और इसे जन-जन तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

Next Post

415 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की नियुक्ति, ग्रामीणों को मिलेगी सुलभ चिकित्सा

Tue Aug 12 , 2025
भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश के आकांक्षी एवं उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की नियुक्ति से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी और आमजन को समय पर प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने नवनियुक्त सीएचओ से स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक […]

You May Like