बैढ़न में गूंजी तीरों की टंकार, 16वीं मिनी एवं किड्स तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ

सिंगरौली। मध्यप्रदेश अमेच्योर तीरंदाजी संघ के निर्देशन में सिंगरौली जिला तीरंदाजी संघ द्वारा आज दिन शनिवार 10 जनवरी को बैढ़न स्थित राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में 16वीं मिनी एवं किड्स तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि संतोष वर्मा एवं विशिष्ट अतिथियों जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कमलेश वैश्य, मध्यप्रदेश तीरंदाजी संघ के सचिव डीके विद्यार्थी, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका वैश्य, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मराज वैश्य सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ।

शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने स्वयं मैदान में उतरकर तीरंदाजी कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला तीरंदाजी संघ के सचिव कृतदेव वैश्य द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि तीरंदाजी भारतीय संस्कृति से जुड़ा खेल है, जो बच्चों के सर्वांगीर्ण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिंगरौली सहित भोपाल, धार, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, मंडला, नर्मदापुरम, सीहोर, उज्जैन एवं साईं धार से आए प्रतिभागी बच्चों ने कोच एवं टीम मैनेजर के साथ सहभागिता की। प्रतियोगिता में जज की भूमिका में राज्य स्तर से अमित जैन टेक्निकल, नंदलाल अहिरवार, जसवंत सिंह, राजेश तंबोलिया तथा जिला तीरंदाजी संघ सिंगरौली के कोच इंद्रदेव मौजूद रहे। पहले दिन अंडर-13, अंडर-10 एवं अंडर-7 आयु वर्ग के मुकाबले हुए, जिसमें अंडर-13 बॉयज वर्ग में अथर्व ने प्रथम, आदित्य ने द्वितीय एवं लक्ष्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गर्ल्स वर्ग में भार्गवी प्रथम, इशानी शर्मा द्वितीय और आज्या जैन तृतीय स्थान पर रहीं।

Next Post

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय केन्द्र सरकार की हिन्दी सलाहाकार समिति के सदस्य नियुक्त

Sat Jan 10 , 2026
ग्वालियर। भारत सरकार के उत्तर पूर्वी विकास मंत्रालय द्वारा 25 सदस्यी हिन्दी सलाहकार समिति का पुर्नगठन किया गया है। उक्त समिति में मध्यप्रदेश से वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं समाजसेवी डॉ. केशव पाण्डेय को सदस्य नामित किया गया है। मंत्रालय द्वारा गठित समिति का कार्य राजभाषा विभाग द्वारा सरकारी कामकाज के […]

You May Like